फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Gift of new life to deaf and dumb children

Kasganj News: मूक-बधिर बच्चों को नई जिंदगी की सौगात

Tue, 02 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 02 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जन्म से मूक-बधिर या कम सुनने वाले बच्चों के परिजनों के लिए राहत की खबर है। कॉक्लियर इंप्लांट तकनीक की मदद से अब ऐसे बच्चे सामान्य जीवन जी सकेंगे। 0 से 5 साल तक के ऐसे बच्चों के ऑपरेशन का खर्च सरकार उठाएगी। विभाग के माध्यम से छह लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।जन्म के समय बड़ी संख्या में बच्चे ऐसे भी पैदा होते है, जिनमें कोई न कोई जन्मजात रोग होता है। इनमें से ही मूक-बधिर बच्चे भी शामिल होते हैं। ऐसे बच्चों के लिए सरकार की ओर से शल्य चिकित्सा अनुदान योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पांच साल तक के बच्चे का कॉक्लियर इंप्लांट एक छोटा सा ऑपरेशन होता है। समय पर ऑपरेशन होने पर बच्चे सुनने लगते हैं और धीरे-धीरे बोलने भी लगते हैं। ऑपरेशन से पहले बच्चे की बेरा जांच कराई जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसे सुनने की क्षमता विकसित कराई जा सकती है। जांच रिपोर्ट संतोषजनक आने पर ही ऑपरेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद उनकी सुनने फिर बोलने की क्षमता तेजी से विकसित होती है। शासन इस योजना को गंभीरता से आगे बढ़ा रहा है और इलाज पर आने वाला लगभग 6 लाख रुपये का खर्च वहन करने की व्यवस्था कर दी गई है। दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से पात्र बच्चों को अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। दिव्यांग कल्याण अधिकारी हेमेंद्र स्वरूप ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए शल्य चिकित्सा अनुदान योजना संचालित हो रही है। पात्र परिवार आवश्यक दस्तावेज के साथ इस योजना के लिए अपने आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed