फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Four-wheelers entering markets despite the ban; pedestrians in distress.

Kasganj News: रोक के बावजूद बाजारों में घुस रहे चार पहिया वाहन, राहगीर बेहाल

Thu, 16 Jul 2026 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Four-wheelers entering markets despite the ban; pedestrians in distress.
फोटो 12 - कासगंज सोरों गेट बाजार में अतिक्रमण और ई-रिक्शा के चलते लगा। स्रोत : संवाद
कासगंज। शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। गांधी मूर्ति, बिलराम गेट, सोरों गेट बाजार और तहसील रोड जैसे व्यस्त इलाकों में दिनभर जाम लगा रहता है। इस जाम की मुख्य वजह बेलगाम दौड़ते ई-रिक्शा, सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण और रोक के बावजूद बाजारों में चार पहिया वाहनों का घुसना है।
विज्ञापन

दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और बाहर फैलाए गए सामान के कारण सड़कें पहले से ही संकरी हो गई हैं। रही-सही कसर प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से बाजार में आने वाली गाड़ियां पूरी कर देती हैं।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल दोपहर के समय होता है, जब स्कूलों की छुट्टी होती है। ई-रिक्शा, कारों और बाइकों की भारी भीड़ के बीच स्कूली बच्चों और उनके माता-पिता को निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाए, ई-रिक्शों के चलने का एक नियम तय हो और बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
---------
दिनभर जाम रहता है

मुख्य बाजार में प्रतिबंध के बावजूद चार पहिया वाहन आ जाते हैं। ऊपर से ई-रिक्शों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे दिनभर जाम लगा रहता है। प्रशासन को सख्ती करनी चाहिए। - कमल, राहगीर
--------
स्कूल की छुट्टी के समय बच्चों को बाजार से निकालना सबसे मुश्किल हो जाता है। जाम के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था में तत्काल सुधार जरूरी है। - शैलेश, व्यापारी

वर्जन :
मुख्य बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन और अतिक्रमण की समस्या के लिए कदम उठाए जाएंगे। - रजनीश उपाध्याय, सीओ यातायात

फोटो 12 - कासगंज सोरों गेट बाजार में अतिक्रमण और ई-रिक्शा के चलते लगा। स्रोत : संवाद

फोटो 12 - कासगंज सोरों गेट बाजार में अतिक्रमण और ई-रिक्शा के चलते लगा। स्रोत : संवाद

फोटो 12 - कासगंज सोरों गेट बाजार में अतिक्रमण और ई-रिक्शा के चलते लगा। स्रोत : संवाद

फोटो 12 - कासगंज सोरों गेट बाजार में अतिक्रमण और ई-रिक्शा के चलते लगा। स्रोत : संवाद

फोटो 12 - कासगंज सोरों गेट बाजार में अतिक्रमण और ई-रिक्शा के चलते लगा। स्रोत : संवाद

फोटो 12 - कासगंज सोरों गेट बाजार में अतिक्रमण और ई-रिक्शा के चलते लगा। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed