फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Fog affects normal life, people shiver in the cold

Kasganj News: कोहरे ने प्रभावित किया जनजीवन, ठंड से कांप लोग

Mon, 15 Dec 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 15 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fog affects normal life, people shiver in the cold
फोटो10कोहरा में  सोरोंजी फोर लेन मार्ग पर लाइट जलाकर गुजरते वाहन ।संवाद
कासगंज। सुबह से छाए घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। लोग ठंड से कांपने को मजबूर हुए। वहीं, सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रहने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को वाहन की गति धीमी रखनी पड़ी। दोपहर करीब दो बजे कोहरा छटने के बाद हल्की गर्माहट रे साथ धूप निकली। कोहरे और धुंध के चलते सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही, जिससे खासकर हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से ठंड का असर और बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव तापते रहे। सुबह करीब 10 बजे के बाद से कोहरा छटना शुरू हुआ लेकिन धुंध दिनभर रही। ठंड की अधिकता के चलते बच्चों और बुजुर्गों ने घर से बाहर निकलने में परहेज किया। वे घरों में ही कैद होकर रह गए। शाम के समय एक बार फिर तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। इसका असर बाजारों की चहल-पहल पर भी साफ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed