फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   FIR registered over alleged fraudulent sale deed of deceased person's land.

Kasganj News: मृतक की जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 27 Sep 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। थाना पटियाली में एक मृतक की जमीन का फर्जी बैनामा कराने और दाखिल-खारिज करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। परमानन्द ने अपने पिता नौबतराम की जमीन धोखाधड़ी से राजकुमार यादव के नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य के मोहल्ला मिहौला निवासी परमानंद ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पिता नौबतराम की मृत्यु 14 अप्रैल 2021 को हुई थी। उनके नाम गांव कादरगंज खाम, तहसील पटियाली में 0.606 हेक्टेयर जमीन दर्ज थी।
विज्ञापन

जब वह पिता की मृत्यु के बाद भूमि अपने नाम दर्ज कराने तहसील गए तो उन्हें चकबंदी कार्य चलने की जानकारी दी गई। मार्च 2026 में चकबंदी कार्य पूरा होने पर जब उन्होंने खतौनी निकलवाई तो पता चला कि जमीन राजकुमार यादव के नाम दर्ज हो चुकी है। राजकुमार यादव जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बताया भूमि का मालिक
आरोप है कि उन्होंने 20 मार्च 2026 को उप निबंधक कार्यालय पटियाली से बैनामा की प्रतिलिपि निकलवाई तो पता चला कि 31 मार्च 2015 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपना फोटो लगाकर और स्वयं को भूमि का मालिक बताकर बैनामा राजकुमार यादव के नाम पंजीकृत करा लिया था। इस बैनामा में गेंदनलाल और मुहम्मद अजीम गवाह बने थे। वादी का कहना है कि बैनामा पर लगा फोटो उनके पिता नौबतराम का नहीं है। उनके पिता हस्ताक्षर करते थे जबकि बैनामा पर अंगूठे का निशान है। बैनामा में किसी अज्ञात युवा व्यक्ति का फोटो लगा है जबकि उस वक्त पिता की उम्र करीब 65 वर्ष थी।
--------------

क्रेता-विक्रेता का पहचान पत्र भी नहीं लगा
बैनामा में क्रेता-विक्रेता का कोई पहचान पत्र भी नहीं लगा था। मिलीभगत से तहसील में इस भूमि का दाखिल-खारिज भी करा लिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर उन्होंने पटियाली थाने में आरोपी राजकुमार, गेंदन लाल और मुहम्मद अजीम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

-------------------------
वर्जन
सीजेएम कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed