फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   FIR registered for assault and vandalism following a dispute over moving a tractor.

Kasganj News: ट्रैक्टर हटाने पर विवाद, मारपीट और तोड़फोड़ की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
ढोलना। गांव सेवर निवासी हरवीर सिंह की नई कार को पूजन के लिए मंदिर ले जाते समय रास्ते में ट्रैक्टर हटवाने पर विवाद हो गया था। मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश के बाद ढोलना थाने में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हरवीर सिंह पुत्र रामकुमार ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 22 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपनी नई स्कार्पियो कार को पूजन के लिए गांव के पास स्थित महादेव मंदिर ले जा रहे थे। रास्ता गांव भोजपुर से होकर जाता है। रास्ते में आरोपी मानपाल ने अपना ट्रैक्टर खड़ा किया हुआ था।
विज्ञापन

जब हरवीर और उसके पिता ने ट्रैक्टर हटाने को कहा तो आरोपी भड़क गया और उसने अपने घर से गीतम, प्रदीप, दिनेश व हरिओम और रवेंद्र को लाठी-डंडे और फावड़े लेकर बुला लिया। सभी ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में उनका हाथ टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव के दौरान उनके पिता के साथ भी मारपीट की गई। आरोप लगाया कि गले में पहनी सोने की जंजीर भी छीन ली। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद जब वह थाना ढोलना प्राथमिकी दर्ज कराने गया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद न्यायालय पहुंचे। अदालत के आदेश पर ढोलना थाने में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
--------------

वर्जन
कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -आंचल चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed