फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   30 Ambedkar parks in the district to be revamped at a cost of 3 crore.

Kasganj News: जिले में तीन करोड़ रुपये से संवरेंगे 30 आंबेडकर पार्क

Fri, 02 Oct 2026 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास के स्थलों को अब एक नया और भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत कासगंज, अमांपुर और पटियाली विधानसभा क्षेत्रों में कुल 30 आंबेडकर पार्कों का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए आवश्यक धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत प्रस्तावित इन पार्कों के विकास पर प्रत्येक स्थल के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 30 पार्कों पर तीन करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित इन पार्कों में बाउंड्रीवाल, पाथवे, छत और अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। इसके अलावा, परिसरों को हरा-भरा बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण भी किया जाएगा, साथ ही पेयजल की सुविधा के लिए हैंडपंपों की मरम्मत और रीबोर का कार्य भी इस योजना में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 पार्कों का विकास कार्य प्रस्तावित है। शासन से बजट मिलने के बाद संबंधित स्थलों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है।

------------
वर्जन:
जिले की कासगंज, अमांपुर और पटियाली विधानसभा क्षेत्रों में 30 पार्क विकसित किए जाएंगे। प्रत्येक पार्क के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि निर्धारित है। सभी पार्कों के विकास पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। - सुभाष चंद्र, जिला विकास अधिकारी कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed