फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Family counselling centre's initiative saved families from breaking up

Kasganj News: परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटने से बचा परिवार

Sat, 06 Dec 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 06 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Family counselling centre's initiative saved families from breaking up
फोटो21महिला थाना पर दंपति के बीच सुलह समझौता करातीं परिवार परामर्श समिति की सदस्य  ।स्रोत:विज
कासगंज। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को काउंसलिंग के जरिये एक परिवार को फिर से जोड़ा गया। आपसी मतभेद के कारण अलग होने की स्थिति में पहुंच चुके दंपती को समझाया गया, जिसके बाद दोनों दोबारा साथ रहने को तैयार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस मीडिया सेल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ढोलना थाना क्षेत्र के गांव दानियरगंज निवासी पूरन देवी का पति मुकेश निवासी गांव समस से काफी समय से विवाद चल रहा था। मामला परामर्श केंद्र में दर्ज होने के बाद दोनों की काउंसलिंग की गई। इस दौरान महिला थाना प्रभारी शांति देवी, महिला आरक्षी कल्पना, काउंसलर अनीता उपाध्याय, सिखा अग्रवाल, प्रिया और गीतांजलि मौजूद रहीं। काउंसलिंग टीम ने दोनों से विवाद के सभी पक्षों पर वार्ता की तो दोनों ने अपनी-अपनी गलतियों को स्वीकार किया। टीम के प्रयासों से दंपति ने दोबारा एक साथ जीवन बिताने पर सहमत हो गए। दोनों पक्षों ने परिवार को जोड़ने के लिए परामर्श केंद्र टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed