फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   family brought snake along with teenager to the hospital, causing panic

UP: किशोर को जिस सांप ने डसा...उसे थैले में अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, चिकित्सकों में मच गई अफरातफरी

Thu, 09 Oct 2025 06:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 09 Oct 2025 06:57 PM IST
सार

किशोर ने सर्पदंश के बारे में परिजन को जानकारी दी तो परिवार वालों ने घर में मौजूद सांप को पकड़ लिया। आनन-फानन में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में सांप को देख अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
family brought snake along with teenager to the hospital, causing panic
सांप ने किशाेर को डसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के अमांपुर क्षेत्र के गांव आनंदपुर में बृहस्पतिवार को घर पर साफ-सफाई कर रहे किशोर के पैर में सांप ने डस लिया। इस पर परिजन ने सांप को पकड़ लिया। उसे थैले में भर कर किशोर के साथ जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में सांप लेकर पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर और तीमारदार घबरा गए। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन


गांव आनंदपुर निवासी आयुष पुत्र सत्यवीर बृहस्पतिवार की सुबह दीपावली के त्योहार को लेकर घर की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके बायें पैर की अंगुली में डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े। उसने सर्पदंश के बारे में परिजन को जानकारी दी तो परिवार वालों ने घर में मौजूद सांप को पकड़ लिया। आनन-फानन में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

 

परिजन सांप को भी थैले में पकड़ कर साथ में जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी वार्ड में सांप को देखकर डॉक्टर और तीमारदार घबरा गए। डॉक्टर ने सांप को सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया। इसके बाद किशोर का उपचार किया गया। सर्पदंश का शिकार हुए किशोर की हालत में सुधार है।

सीएमएस डॉक्टर संजीव सक्सेना ने बताया कि परिजन सर्पदंश के बाद सांप को पकड़ कर ले आए थे। सांप को सुरक्षित स्थान पर छुड़वाया गया। उन्होंने बताया कि सांप के डसने के बाद पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं। ताकि उसकी जान बचाई जा सके। वायगीरों के चक्कर में न पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed