{"_id":"698cc8e65418ea089f07f9c5","slug":"enhance-your-skills-through-distance-learning-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143342-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दूरस्थ शिक्षा से अब बढ़ाएं अपनी योग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दूरस्थ शिक्षा से अब बढ़ाएं अपनी योग्यता
Wed, 11 Feb 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कार्यरत व्यक्ति अब अपनी शिक्षा और योग्यता बढ़ा सकते हैं। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज ने एमआर डिग्री कालेज, मेमड़ी को अध्ययन केंद्र बनाया है। नए सत्र के लिए विभिन्न संकायों में प्रवेश की अनुमति दी गई। इससे दूरस्थ शिक्षा माध्यम से अध्ययन कर कॅरियर को आगे बढ़ाया जा सकता है।
काॅलेज के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय से मान्यता मिलने से, जो लोग सेवा या अन्य कार्य में लगे हैं, वे अब काम के साथ पढ़ाई कर सकते हैं। महाविद्यालय में कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन एवं परिषदीय पाठ्यक्रमों के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, एमए, एमएससी. सहित अनेक संकायों को मंजूरी दी गई है।