{"_id":"6a42b8568961f91cba07269e","slug":"electrical-short-circuit-in-kaseri-village-sparks-rained-down-like-fireworks-causing-a-stampede-among-villagers-kasganj-news-c-175-1-kas1009-149936-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कसेरी गांव में बिजली का ''शॉर्ट सर्किट'' आतिशबाजी की तरह बरसने लगी आग, ग्रामीणों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कसेरी गांव में बिजली का ''शॉर्ट सर्किट'' आतिशबाजी की तरह बरसने लगी आग, ग्रामीणों में मची भगदड़
Mon, 29 Jun 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो 35 -कासगंज क्षेत्र के गांव कसेरी फाल्ट के बाद निकलती चिंगारी। स्रोत : संवाद
-गांव में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे ग्रामीण
-खुले तारों से सप्लाई पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
मोहनपुरा। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुतुबपुर के अंतर्गत आने वाले गांव कसेरी में रविवार शाम बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। बिजली के पोल पर हुए भयंकर फॉल्ट के कारण केबल में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद केबल तेज रोशनी और तेज धमाकों के साथ जलने लगी, जिससे पूरी गली में आतिशबाजी जैसा खौफनाक मंजर पैदा हो गया। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई ग्रामीण व उनके मवेशी बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम को अचानक पोल पर फॉल्ट हुआ और देखते ही देखते पूरी केबल धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेज थी कि केबल से तेज रोशनी और धमाकों के साथ आतिशबाजी जैसी स्थिति बन गई। घटना के करीब दो घंटे बाद बहाल किया जा सका। ग्राम प्रधान इंद्रपाल ने बताया कि घटना के समय गांव में कई लोग गली में बैठे थे और कुछ लोग अपने पशुओं को नहला रहे थे। अचानक हुए धमाके और आग की लपटों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तुरंत विद्युत उपकेंद्र नगला पीपल को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि लगभग 15 दिन पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। कई बार विद्युत निगम से लाइन की मरम्मत और पीवीसी केबल डालने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वर्जन :
भीषण गर्मी में तापमान अधिक होने पर फॉल्ट से केबल में आग लगी थी जिसे नियंत्रित करके थोड़ी देर बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई। गांव का सर्वे कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर अगले चरण में पीवीसी लाइन डाली जाएगी। - पंकज कुमार, उप खंड अधिकारी