फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   District players shine at state-level judo competition, winning 8 medals.

Kasganj News: राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में छाए जिले के खिलाड़ी, जीते 8 पदक

Sun, 27 Sep 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
District players shine at state-level judo competition, winning 8 medals.
फोटो 17 कासगंज के राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
कासगंज। सहारनपुर में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कासगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने चार रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में श्रीगणेश इंटर कॉलेज के नवीन और प्रतिज्ञा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीते जबकि बालक वर्ग में राजदीप और बालिका वर्ग में कनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीते। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की राहेमीन और प्राची ने रजत तथा नंदनी और महक सैनी ने कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह जादौन, श्रीगणेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रजनीकांत निर्मल और क्रीड़ा प्रभारी शीला देवी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed