{"_id":"696d1c15617875053e067ebc","slug":"district-hospital-may-get-a-gift-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-142344-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जिला अस्पताल को मिल सकती है सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जिला अस्पताल को मिल सकती है सौगात
Sun, 18 Jan 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो47जिला अस्पताल का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम । संवाद
- फोटो : एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी क्षतिग्रस्त बस संवाद
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग के डीजीएम अता उर रब ने जिला अस्पताल, अशोक नगर सीएचसी एवं बिड़ला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा क्षेत्र की कमियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कमियों को दूर करने का भरोसा दिया।
डीजीएम निरीक्षण के लिए कार्यक्रम समन्वयक वेद प्रकाश त्रिपाठी के साथ आए। सबसे पहले बिड़ला अस्पताल में आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। मौके पर मिले मरीजों से बात कर दवा आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे अशोक नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली।
जिला अस्पताल पहुंचकर एसएनसीयू वार्ड, एनआरसी वार्ड, जननी सुरक्षा वार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद स्टाफ की स्थिति तथा मौजूद संसाधनों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही अस्पताल की आवश्यकताओं के बारे में पूछा। एनससीयू वार्ड में सीआर मशीन, एनआरसी वार्ड में सीपैप मशीन की आवश्यकता के बारे में बताया गया। इसके अलावा हड्डी रोग के लिए सर्जन, ईएनटी, हृदयरोग, त्वचा रोग सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि 21 जनवरी को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन उपाध्याय के साथ टीम की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में निरीक्षण की पूरी जानकारी टीम देगी। टीम ने जरूरतों को उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।