फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dispute between two groups: FIR registered against 16 named individuals and 20 unidentified persons.

Kasganj News: दो पक्षों में विवाद 16 नामजद व 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 25 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two groups: FIR registered against 16 named individuals and 20 unidentified persons.
फोटो25अमांपुर के नगला सामंती में आंबेडकर पार्क पर तैनात पुलिस कर्मी। स्रोत:सोशल मीडिया
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव आनंदपुर में तीन दिन पूर्व धान की रोपाई के दौरान हुए विवाद ने शुक्रवार को फिर तूल पकड़ लिया। गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने 17 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव आनंदपुर निवासी होरीलाल पुत्र सुंदरलाल ने बताया कि 22 जुलाई को उनके परिवार के मानपाल सिंह, मनोज कुमार और यशपाल खेत में धान की रोपाई के बाद पेड़ की छांव में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अरविंद, अवधेश व हिमांशु (पुत्रगण अशोक कुमार) अपने 10 अन्य अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और कहने लगे कि पहले उनके खेत में धान की रोपाई करो। मना करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और मारपीट की। हालांकि, उस समय दोनों पक्षों के बीच थाना अमांपुर में समझौता हो गया था।ॉ
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात की रंजिश मानते हुए शुक्रवार की शाम 5 बजे दूसरे पक्ष के अरविंद, रिंकू, पुष्पेंद्र, रिभू, सैंकी, राघवेंद्र, हरवीर, धर्मवीर, मदन, अंकित, शिब्बू उर्फ शिवकुमार, करू, राकेश, अभिषेक, सुभाष, लखन, मोहित (सभी निवासी आनंदपुर) तथा नगला खारी के 20 अज्ञात लोगों ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर संध्या, संगीता, रेणुका, सुंदरलाल, आरती, राघवेंद्र, ललित कुमार, लौंगश्री (निवासीगण आनंदपुर) और नेम सिंह (निवासी नगला सामंती) के साथ मारपीट की। साथ ही, दूसरे पक्ष पर आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के घरों और आंबेडकर पार्क पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस संघर्ष में दूसरे पक्ष से जितेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि 24 जुलाई की देर शाम पुलिस को दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। दोनों पक्ष आपस में लाठी-डंडे से लैस होकर एक-दूसरे पर पत्थर फेंक रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया। दोनों तरफ से 3 लोगों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें अस्पताल भिजवा दिया गया।

वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि आनंदपुर गांव से एक किलोमीटर दूर सामंती नगला में आंबेडकर प्रतिमा पर कुछ फेंके जाने की सूचना पर एसपी और जिलाधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया तथा प्रतिमा को साफ करवा दिया। घायल व्यक्ति की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण व नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed