फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Despite a bumper harvest of marigolds, farmers are not getting fair prices, making it difficult to even recover their production costs.

Kasganj News: गेंदा की बंपर पैदावार के बावजूद नहीं मिल रहा उचित भाव, लागत निकालना हुआ मुश्किल

Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Despite a bumper harvest of marigolds, farmers are not getting fair prices, making it difficult to even recover their production costs.
फोटो 14- मोहनपुरा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में गेंदा की खेती। संवाद
दीपक मिश्र
विज्ञापन

मोहनपुरा। खुर्रमपुर गांव में दशकों से गेंदा की खेती कर रहे किसानों के सामने इस बार संकट खड़ा हो गया है। पिछले वर्ष मिले अच्छे मुनाफे से उत्साहित होकर किसानों ने इस बार 150 बीघा से अधिक रकबे में गेंदा की फसल उगाई थी लेकिन बाजार में उचित भाव न मिलने से उनकी उम्मीदों पर पानी फेर गया है।
किसान अजब सिंह ने बताया कि जनपद में मुख्य रूप से खुर्रमपुर गांव में ही गेंदा की खेती होती है। यहां पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से वर्षभर फूलों का उत्पादन किया जा रहा है। इस वर्ष फसल की पैदावार तो बंपर हुई है लेकिन व्यापारी महज 20 रुपये प्रति किलो के भाव से फूल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने और अच्छी आमदनी की उम्मीद में किसानों ने पौध, खाद, सिंचाई और महंगे कीटनाशकों पर भारी-भरकम खर्च किया था। कई किसानों ने तो जमीन पट्टे पर लेकर खेती की है जिससे लागत और पट्टे की रकम चुकाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते खर्च और कम कीमत के बीच किसानों को अब केवल भाव में सुधार होने की आस है ताकि वे अपनी लागत निकालने के साथ कुछ मुनाफा भी कमा सकें। इसके अतिरिक्त कासगंज और गोरहा में कुछ किसान गेंदा की खेती करते हैं। संवाद
--------------------------


आंकड़े पिछले वर्ष इस वर्ष

बिक्री मूल्य (प्रति किलो) - 60-70रुपये - 20-25 रुपये
लागत (प्रति बीघा) - 6-7 हजार - 7-8 हजार
मुनाफा (प्रति बीघा) - 15-20 हजार - घाटा
--------------

क्या बोले किसान
पिछले वर्ष गेंदा की खेती में अच्छा मुनाफा हुआ था। इसी को देखते हुए इस बार अधिक जमीन पर खेती की लेकिन फूलों का भाव गिरने से लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। - अजब सिंह, किसान, खुर्रमपुर
- गेंदा की फसल को कीटों से बचाने के लिए महंगे कीटनाशकों का छिड़काव करना पड़ रहा है। दवाओं पर लगातार खर्च बढ़ रहा है लेकिन फूल बेचने पर उसके अनुसार कीमत नहीं मिल रही है। - सिराजुद्दीन, किसान, खुर्रमपुर
- खेत पट्टे पर लेकर गेंदा की खेती की थी। जमीन के पट्टे और फसल तैयार करने में काफी पैसा खर्च हुआ है। अब फूलों की बिक्री से इतनी आमदनी नहीं हो रही है। - भूरे खां, किसान, खुर्रमपुर

- फूलों की पैदावार अच्छी होने के बावजूद फायदा नहीं मिल रहा है। व्यापारी करीब 20 रुपये प्रति किलो के भाव से फूल खरीद रहे हैं। लागत और मेहनत का उचित मूल्य मिलना मुश्किल है।- भगवान दास, किसान, खुर्रमपुर
----------------

वर्जन-
गेंदा की खेती करने वाले किसानों के लिए उद्यान विभाग से निशुल्क बीज उपलब्ध कराया जाता है। इच्छुक किसान आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। - रवि चंद्र जायसवार, जिला उद्यान अधिकारी

फोटो 14- मोहनपुरा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में गेंदा की खेती। संवाद

फोटो 14- मोहनपुरा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में गेंदा की खेती। संवाद

फोटो 14- मोहनपुरा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में गेंदा की खेती। संवाद

फोटो 14- मोहनपुरा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में गेंदा की खेती। संवाद

फोटो 14- मोहनपुरा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में गेंदा की खेती। संवाद

फोटो 14- मोहनपुरा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में गेंदा की खेती। संवाद

फोटो 14- मोहनपुरा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में गेंदा की खेती। संवाद

फोटो 14- मोहनपुरा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में गेंदा की खेती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed