फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dead body found in hut of the younger sister elder one was taken away by a neighbor

UP: छोटी बहन की झोपड़ी में मिली लाश, बड़ी को पड़ोसी ले गया; क्या हुआ उसके साथ...पूछताछ में खुलेगा राज

Mon, 03 Mar 2025 08:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 08:02 AM IST
सार

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला हंसी में नाबालिग का शव झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला। वहीं नाबालिग बड़ी बहन भी लापता थी, जिसे पुलिस ने एक युवक के साथ पकड़ लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। 

 

विज्ञापन
Dead body found in hut of the younger sister elder one was taken away by a neighbor
किशोरी की माैत पर परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला हंसी में शनिवार सुबह नाबालिग किशोरी का शव झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला और उसकी बड़ी बहन लापता थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दलित परिवार की बेटी की मौत से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने लापता नाबालिग बड़ी बहन को बरामद कर लिया है। उसके साथ हत्या का एक आरोपी युवक भी गिरफ्त में आया है। पुलिस ने तीन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गांव में दलित परिवार की बेटी झोपड़ी में फंदे पर लटकी हुई मिली थी। उसकी बड़ी बहन लापता थी। परिजन खेतों पर गए थे। जब वे वापस लौटे तो बेटी का शव देखकर चीत्कार कर उठे। दूसरी बेटी को तलाश किया तो वह नहीं मिली। घटना की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने नौ आरोपियों के खिलाफ बेटी की हत्या और एक बेटी को अगवा करने व दलित उत्पीड़न की धाराओं में मामला पंजीकृत कराया है। गांव के बबलू, रवि, नेत्रपाल, राजभान, अंकित, राजाराम, सत्यवीर, दयाराम और रामबाबू पर हत्या, दलित उत्पीड़नऔर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 पुलिस मामले की जांच में जुट गई। लापता नाबालिग को सोरोंजी थाना क्षेत्र के नगरिया इलाके से पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसी के साथ पुलिस ने हत्या के आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। बरामद नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज करने की कार्रवाई होगी। पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी राजेश भारती ने बताया कि लापता नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक आरोपी बबलू को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है। पिता की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। अभी जांच चल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed