फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   cyber thugs duped young man of 18 lakh by threatening him with kidnapping of his son In Kasganj

UP: 'पापा मुझे बचा लो' फोन पर इकलौते बेटे की आवाज सुन हक्का बक्का रह गए नगर संघचालक; और फिर गवां बैठे 18 लाख

Sat, 03 Feb 2024 06:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 06:25 PM IST
सार

कासगंज में साइबर ठगों ने फोन पर बेटे की रोने की आवाज सुनाई। 'पापा मुझे बचा लो' फोन पर इकलौते बेटे की आवाज सुन नगर संघचालक हक्का बक्का रह गए। ठगों ने भय दिखाकर 18 लाख हड़प लिए। 

विज्ञापन
cyber thugs duped young man of 18 lakh by threatening him with kidnapping of his son In Kasganj
man demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को साइबर ठगों ने नगर संघचालक को अपना निशाना बनाया। उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल करके उनके इकलौते बेटे के रोने की आवाज सुनाई। इसके बाद अपहरण का भय दिखाकर 18 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


अमांपुर कस्बा के गांधीनगर निवासी नगर संघचालक राकेश पाराशर का इकलौता बेटा विशाल दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। शुक्रवार को उनसके पास सुबह लगभग 10 बजे व्हाट्सएप कॉल आई। उन्हें उनके बेटे के रोने की आवाज सुनाई दी और बेटा कह रहा था कि पापा मुझे बचा लो। इसके बाद उनसे कहा कि बच्चों को जिंदा चाहते हो तो दिए गए अलग अलग खातों में रुपयों को भेज दें। 

विज्ञापन

बेटी ने बताया भाई कमरे में ही है

फोन पर बेटे की रोने की आवाज सुनने के बाद वह परेशान हो गए। उनसे छह बार में 18 लाख रुपये खातों में लिए गए। उनकी बेटी जो नोएडा में रहती है। उसका फोन उनके पास आया। उसने बताया कि भाई विशाल अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा है। उसकी कुछ देर पहले ही उससे बात हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इसके बाद उन्हें ठगी होने अहसास हुए। उन्होंने साइबर ठगी की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी यतींद्र प्रताप ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग तरीके बदल रहे हैं, लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed