फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   couple and their son were cremated on single funeral pyre

सड़क हादसे में तीन की माैत: एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी और बेटे का अंतिम संस्कार, मंजर देख हर कोई रो पड़ा

Mon, 27 Apr 2026 08:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Mon, 27 Apr 2026 08:47 PM IST
सार

सड़क हादसे में पति-पत्नी और मासूम बेटे की माैत हो गई। गमगीन माहौल में कादरगंज गंगाघाट पर तीनों शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। तीन शवों का एक चिता पर अंतिम संस्कार होते देख हर किसी की आंख नम हो गई।

विज्ञापन
couple and their son were cremated on single funeral pyre
एक साथ हुआ तीन शवों का अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में रविवार की शाम कादरगंज पुल पर हुए सड़क हादसे में दंपती व उनके मासूम बेटे की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह गांव रम्पुरा में पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचे तो चीत्कार मच गई। मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। दोपहर में कादरगंज गंगा घाट पर एक ही चिता पर तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे दिन गांव में गमगीन माहौल रहा।
विज्ञापन


पटियाली-बदायूं हाईवे मार्ग पर रविवार की शाम कादरगंज गंगा पुल पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को रौंद दिया था। हादसे में पटियाली के गांव रम्पुरा निवासी सोमवीर (30), उनकी पत्नी अमिता (27) और मासूम बेटे शिवा उम्र डेढ़ वर्ष की मौके पर मौत हो गई थी। तीनों बाइक पर सवार होकर अमिता की ननिहाल जिला बदायूं के गांव रजलामऊ में शादी समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


 

सोमवार की सुबह तड़के चार बजे तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शवों को गांव रम्पुरा लेकर पहुंचे। गमगीन माहौल में कादरगंज गंगाघाट पर तीनों शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। सिकंदरपुर वैश्य थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि तीनों शवों का अंतिम संस्कार हो गया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बहुत बुरा हुआ सोमवीर के परिवार के साथ
सड़क हादसे में दंपती समेत मासूम की मौत के बाद गांव में पूरे दिन गमगीन माहौल था। लोगों की आंखें नम थी। हर कोई इस घटना से दुखी था। गांव की महिलाएं रोते हुए कह रही थी कि बहुत ही बुरा हुआ सोमवीर के परिवार के साथ। हादसे को लेकर दिनभर ग्रामीण चर्चा करते रहे। सड़क हादसे में माता-पिता व छोटे भाई को खोने के बाद उनकी बेटी अवनी और भावी का रो-रोकर बुरा हाल है। बुआ सुनीता व गांव की महिलाएं दोनों बच्चियों को ढांढस बंधा रही थीं।

ये भी पढ़ें-UP: बाइक सवार देवर-भाभी को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक माैत; परिजन ने जाम किया हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed