{"_id":"6ab6b6c5402db6e116087d5b","slug":"clouds-and-cool-winds-bring-relief-rain-likely-over-the-next-two-days-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154474-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बादलों और ठंडी हवाओं ने दी राहत, दो दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बादलों और ठंडी हवाओं ने दी राहत, दो दिन बारिश के आसार
विज्ञापन
फोटो 54 कासगंज में छाए घने बादल। स्रोत: संवाद
कासगंज। जिले में शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। कई बार हल्की फुहारें भी पड़ीं। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में ठंडक और राहत रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिन बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। 26 सितंबर को करीब 10 मिलीमीटर और 27 सितंबर को 21 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान क्रमश: 28 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
26 सितंबर को हवा की गति करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा और 27 सितंबर को करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। मोहनपुरा कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. आकाश से बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।