Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Clash between two groups over irrigating a field

Kasganj News: खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Wed, 04 Nov 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किसरौली में बुधवार देर शाम को खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार, गांव निवासी रूपराम (18) और निखिल कुमार (24) के बीच बुधवार देर शाम 7 बजे दुकान के पीछे स्थित खेत में लेजम (पानी के पाइप) के जरिये सिंचाई करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से देखते ही देखते मारपीट हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोगों को तितर-बितर करके मामला शांत कराया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र बताया कि विवाद में दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed