फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Clash between two groups over a dispute involving children; woman suffers head injury.

Kasganj News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला का सिर फटा

Sun, 27 Sep 2026 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सहावर। गांव खितौली में बालक का ममेरे भाई से मामूली विवाद हो गया। इसे लेकर मामला इतना बढ़ गया कि परिजन आपस में भिड़ गए। आरोप है कि भाभी ने ननद के सिर पर लोहे की सरिया से वार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन

ईंट-पत्थर लगने से उसकी दो बेटियां भी घायल हो गईं। महिला को हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव खितौली निवासी अशफाक के 12 वर्षीय बेटे आशिक और उनके साले शमशाद के 16 वर्षीय बेटे मुस्तफा के बीच किसी बात पर शनिवार रात विवाद हो गया था। अशफाक की पत्नी सायरा (40) अपनी भाभी सकीना से इसकी शिकायत करने पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान सकीना, उसके बेटे मुस्तफा और शमशेर की पत्नी नसीम ने सायरा पर ईंट-पत्थर और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। हमले में सायरा का सिर फट गया। वहीं, उसकी दो बेटियां खुशनसीब और परवीन भी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने किसी तरह दो पक्षों को अलग करके शांत कराया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
----------------
सिर में चोट लगने से हालत गंभीर
अशफाक ने बताया कि शमशाद रिश्ते में उसका साला है। उनके बच्चों में किसी बात पर विवाद हो गया था। उसकी पत्नी शिकायत करने पहुंची तो शमशाद की पत्नी और अन्य परिजन ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पत्नी को शुगर की बीमारी है। सिर में चोट लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी है।

---------------------------
बच्चों के विवाद में परिजन के बीच मारपीट हो गई। मामले में महिला के पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - दुर्गेंश कुमार मिश्र, सीओ सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed