{"_id":"69a717912a3b96cc3f0d0b8b","slug":"childhood-fun-in-the-streets-of-holi-drenched-in-colours-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-144256-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की गलियों में बचपन की मस्ती: रंगों में सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की गलियों में बचपन की मस्ती: रंगों में सराबोर
Tue, 03 Mar 2026 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो44कासगंज में होली पर्व की मस्ती करते बच्चे। संवाद
कासगंज। होली पर्व से पूर्व मंगलवार को ही शहर की गलियों में बच्चों की होली की मस्ती देखने लायक रही। सुबह से ही छोटे-छोटे रंगबाज अपनी-अपनी टोली लेकर निकल पड़े। किसी ने पिचकारी हाथ में थामी तो किसी ने रंग भरी बाल्टी। कुछ बच्चे अपने हाथों से ही होली खेलते नजर आए।
बच्चों की मस्ती और जोश के बीच राहगीर और वाहन चालक खुद को बचा नहीं पाए। भी इससे बच नहीं पाए। शाम होते-होते युवा भी होली की मस्ती में कूद पड़े। गलियों में अब हर तरफ रंग से सराबोर लोग दिखाई देने लगे। पिचकारियों की फुहार और गुलाल की बौछार ने रंगों में डुबो दिया। बच्चों और युवाओं की टोली रात तक सक्रिय रही। संवाद