फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Chief Minister's Village Connect Scheme is sluggish, only one application received

Kasganj News: मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना सुस्त, सिर्फ एक आवेदन मिला

Mon, 30 Mar 2026 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना जिले में सुस्त है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ना है। प्रचार-प्रसार के बावजूद एक ही बस संचालक ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

जिले में अधिकांश स्थानों पर अवैध डग्गेमार वाहन संचालित हो रहे हैं। इस कारण निजी बस संचालकों में उत्साह नहीं है। इससे ग्रामीण परिवहन व्यवस्था मजबूत करने की मंशा प्रभावित हो रही है। निगम योजना लागू करने का प्रयास कर रहा है। पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं। विभागीय आंकड़े धीमी प्रगति दर्शाते हैं। डग्गेमार वाहन वर्षों से बिना परमिट और नियमों के संचालित हो रहे हैं। इस कारण निजी बस संचालक योजना में निवेश से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही की बैठक में निजी बस स्वामियों ने प्रभारी एआरएम से समस्याएं साझा कीं। उन्होंने अवैध वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। बस संचालकों ने कहा कि कार्रवाई न होने तक वे नए मार्गों पर बस नहीं चलाएंगे। डग्गेमारी से पर्याप्त सवारी नहीं मिलेगी। इससे लाभ निकालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत केवल अमांपुर क्षेत्र से एक बस स्वामी ने आवेदन किया है। अन्य निजी बस स्वामियों से अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। इस संबंध में सोमवार को क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक कार्यालय अलीगढ़ में बैठक होगी। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed