Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Changing weather patterns are taking a toll on health

Kasganj News: मौसम के बदलते मिजाज से बिगड़ रही सेहत

Fri, 27 Nov 2026 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Changing weather patterns are taking a toll on health
फोटो 16 जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार। संवाद
कासगंज। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर लगातार पड़ रहा है। बुखार और सांस संबंधी परेशानियों के मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। अस्पताल की ओपीडी में कुल 1208 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

इनमें बुखार और सांस लेने में परेशानी से पीड़ित बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। गंभीर लक्षणों वाले 17 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे मरीजों में 12 वर्ष से अधिक उम्र के 110 और 12 वर्ष से कम उम्र के 68 मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित मरीजों में 12 वर्ष से अधिक उम्र के 148 और 12 वर्ष से कम उम्र के 61 मरीजों का उपचार किया गया। इस तरह बुखार और सांस की समस्या से पीड़ित कुल 387 मरीज ओपीडी में पहुंचे। अस्पताल में पहुंचे मरीजों में 17 की हालत ऐसी थी कि उन्हें भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है।

वर्जन
अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं मौजूद हैं। सेहत प्रभावित होने पर लापरवाही न बरती जाए। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा न लें- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed