फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Changes in silver import policy raise concerns among bullion traders

Kasganj News: चांदी आयात नीति में बदलाव से सराफा कारोबारियों की चिंता बढ़ी

Sun, 17 May 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। चांदी के आयात को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिल्वर बार और सेमी-मैन्युफैक्चर्ड सिल्वर बार को मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधित श्रेणी में शामिल कर दिया है। इस कदम से सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ ने बताया कि डीजीएफटी (डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड) की ओर से जारी सूचना को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
विज्ञापन

नए नियमों के तहत 99.9 प्रतिशत या उससे अधिक शुद्धता वाले सिल्वर बार, सोना, प्लेटिनियम प्लेटिंग वाले बार और सिल्वर पाउडर भी प्रतिबंधित श्रेणी में आ गए हैं। अब इनका आयात केवल सरकारी लाइसेंस से ही संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईटीसी कोड 71069221 और 71069229 के तहत नीति को फ्री से रेस्ट्रिक्टेड कर दिया गया है, जिससे अब अनुमति आधारित व्यवस्था लागू हो गई है। दीपक गुप्ता ने कहा कि आयात प्रक्रिया में देरी होने पर बाजार में चांदी का प्रीमियम बढ़ सकता है और एमसीएक्स व फिजिकल मार्केट में उतार-चढ़ाव की आशंका है। उन्होंने स्पष्ट प्रक्रिया की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed