फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   body of young man missing for four days was found in canal

Kasganj: चार दिन से लापता युवक की नहर में मिली लाश...ईद पर दोस्तों के साथ गया था घूमने, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 03 Apr 2025 05:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 03 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

ईद पर दोस्तों के साथ घूमने निकला युवक लापता हो गया। चार दिन बाद युवक की नहर में लाश मिली। परिवार में कोहराम मच गया। तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठने पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
body of young man missing for four days was found in canal
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

कासगंज में शहर के बिलराम गेट क्षेत्र से चार दिन पूर्व ईद पर हजारा नहर पर दोस्तों के साथ घूमने गया युवक लापता हो गया। काफी तलाश करने पर उसका कोई पता नही चला। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव हजारा नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बिलराम गेट चकईया मस्जिद के समीप निवासी मौसम (32) पुत्र कल्लू 31 मार्च को ईद पर्व पर अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर ततारपुर हजारा नहर पर घूमने के लिए गया था। उसी दौरान वह वहां से लापता हो गया। 
विज्ञापन


परिजन ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। एक अप्रैल को उसकी बाइक नहर के समीप पड़ी मिली। परिजन ने उसके लापता होने पर सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई । पुलिस ने हजारा नहर व आसपास के क्षेत्र में उसके बारे में जानकारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे उसका शव नहर में उतराता मिला। नदरई ग्राम प्रधान भूपेंद्र ने शव के मिलने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि लापता हुए युवक का शव हजारा नहर से बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में डूबने से मौसम की मौत हो गई। उसके चाचा सगीर अहमद ने बताया कि मौसम दिल्ली में रहकर कारपेंटर का कार्य करता था। वह ईद मनाने के लिए अपने घर आया था। उसके तीन बच्चे हैं। इसमे बड़ी बेटी आशिया (9), बेटा सोहेब (6), जोहान (3) है। उसकी मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मौसम की मौत से पत्नी शबनम, मां अख्तरी बेगम सहित अन्य परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed