फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bike-borne miscreants robbed a young man of his bike.

Kasganj News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटी बाइक

Sat, 27 Jun 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 27 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चांडी रोड पर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को रोककर बाइक लूट ली। वारदात के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र में बिलराम कस्बा के मोहल्ला मंडी निवासी सचिन कुमार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार सहावर से घर लौट रहा था। इस दौरान शुक्रवार रात करीब 1 बजे चांडी रोड पर गांव नगला चीटा के पास पुलिया पर एक बाइक पर तीन बदमाश आए। बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। उसका आरोप है कि बदमाशों ने चाबी छीन ली और उसे धक्का देकर गिरा दिया। बदमाश बाइक लूट ले गए। पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक लुटेरे पहुंच से दूर जा चुके थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर 2-3 बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed