फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bar Council elections: 336 votes cast on last day

बार काउंसिल चुनाव: अंतिम दिन पडे 336 वोट

Wed, 28 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 28 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bar Council elections: 336 votes cast on last day
फोटो 46 उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव में मतदान करने के लिए इंतजार करते मतदाता। स्रोत: संवा
कासगंज। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत मतदान के अंतिम दिन कासगंज में 336 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए न्यायालय परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। इस चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में पंजीकृत 641 अधिवक्ताओं को मतदान करना था। मतदान दो दिनों में संपन्न कराया गया। पहले दिन 217 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि दूसरे और अंतिम दिन 336 मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचे।मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पर पुलिस द्वारा वादकारियों के वाहनों और बैग की सघन जांच की गई। पोलिंग बूथ पर पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी सतर्क रहे। नजारत इंचार्ज राजीव रघुवंशी ने बताया कि मतपेटिकाओं को सील बंद कराने के बाद इलाहबाद भेज दिया गया है।निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी धनंजय कुमार मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गिरेंद्र कुमार, अपर जिला जज विजय कुमार तथा अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन आशीष कुमार के निर्देशन में की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed