फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bahubali MLA Abbas ansari gangster case Kasganj police Lucknow court tight security

UP: बाहुबली विधायक अब्बास की गैंगस्टर मामले में पेशी आज, कड़ी सुरक्षा में लखनऊ के लिए लेकर निकली कासगंज पुलिस

Wed, 18 Oct 2023 10:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Oct 2023 10:19 AM IST
सार

कासगंज की जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास की गैंगस्टर मामले में आज पेशी है। कासगंज पुलिस उसे सुबह कड़ी सुरक्षा में लखनऊ के लिए लेकर निकली।

विज्ञापन
Bahubali MLA Abbas ansari gangster case Kasganj police Lucknow court tight security
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली अब्बास अंसारी को कासगंज जिला जेल से बुधवार सुबह लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर के मामले में पेशी पर ले जाया गया है। जिला पुलिस कड़ी सुरक्षा में सुबह करीब 6.30 बजे अब्बास को लेकर निकली। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाहुबली अब्बास अंसारी जिला जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में फरवरी से बंद है। जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी की निगरानी ड्रोन और बॉडी बीयर कैमरा के माध्यम से की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: छात्रा को अगवा किया...दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, घर में घुसकर की गंदी हरकतें; विरोध पर गर्म चिमटे से जलाया
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद होने के बाद वह पहली बार जिला जेल से कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया है। अब्बास की पेशी गैंगस्टर के मामले में होगी। अब्बास को लखनऊ ले जाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'प्यार में लूट ली आबरू', पहले खाया विषाक्त...फिर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी महिला

 

जेल के बंदी रक्षकों के अलावा जिला पुलिस अब्बास को कड़ी सुरक्षा में लेकर गई है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पटियाली के सीओ दीप कुमार पंत को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी।  लखनऊ जाते समय रास्ते में जिलों की सीमा पर वहां की पुलिस सुरक्षा देकर अब्बास के काफिले को आगे निकलेगी। 

कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि बंदी अब्बास की पेशी लखनऊ के न्यायालय में होनी है। सुरक्षा में पुलिस क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में पुलिस की गारद के साथ अब्बास को ले जाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed