{"_id":"66196fa6aba9f2e47a0f3296","slug":"asif-drowned-himself-after-saving-lives-of-four-and-went-missing-in-kasganj-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के दिन हुआ था हादसा: चार की जान बचा कर खुद डूब कर लापता हो गया आसिफ, सामने आई जाबांजी की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के दिन हुआ था हादसा: चार की जान बचा कर खुद डूब कर लापता हो गया आसिफ, सामने आई जाबांजी की कहानी
Fri, 12 Apr 2024 11:00 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:00 PM IST
सार
जब यह हादसा हुआ तभी आसिफ ने नहर में छलांग लगा दी और जन जोखिम में डाल कर चार को बचाया लिया।
विज्ञापन
आशिफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईद के दिन हजारा नहर में नहाते समय जो किशोर हादसे का शिकार हुए उनमें चार की जान उनके गांव के ही एक जांबाज किशोर आसिफ ने बचाई। इस बात की जानकारी गांव के एक युवक सुहेल ने बताई। सुहेल के अनुसार गांव का किशोर आसिफ हजारा नहर पर अपनी बाइक ले कर आया था।
विज्ञापन
जब यह हादसा हुआ तभी आसिफ ने नहर में छलांग लगा दी और जन जोखिम में डाल कर रोहित 15 वर्ष पुत्र रफीक निवासी बारथर एटा, फरमान 17 वर्ष पुत्र मुन्ने, शाहरुख 17 वर्ष पुत्र जान मोहम्मद और फैजान 15 वर्ष पुत्र सत्तार निवासी गढ़ नगला पोता जनपद एटा को आसिफ के द्वारा बचाया गया। जब आसिफ डूब रहे अन्य किशोर को बचा रहा था तो इस दौरान वह नहर में डूब गया और लापता हो गया।
विज्ञापन