{"_id":"6ab6b789cec44fb35a0e70ab","slug":"ashok-nagar-residents-troubled-by-filth-and-waterlogging-kasganj-news-c-175-1-agr1054-154420-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गंदगी और जलभराव से परेशान अशोक नगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गंदगी और जलभराव से परेशान अशोक नगर के लोग
विज्ञापन
फोटो10कासगंज के अशोक नगर में सीपीआईएम कार्यालय के पास नालियों की सफाई न होने से भरा गंदा पानी
कासगंज। शहर के अशोक नगर मोहल्ला श्रीगणेश स्कूल के पीछे लोग लंबे समय से गंदगी और जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। नालियों की उचित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अशोक नगर में राज कोल्ड स्टोर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर कई दिनों से पानी भरा रहता है। जलभराव के चलते यह सड़क जर्जर हो गई है। दोपहिया वाहन चालक फिसलने के डर से धीमी गति से गुजरते हैं।
जलभराव के कारण पूरे इलाके में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी जलजनित बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका कार्यालय में कई बार शिकायत की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या बोले लोग
-अशोक नगर श्रीगणेश इंटर कॉलेज के पीछे बनी कॉलोनी के लोग जलभराव और गंदगी से बुरी तरह प्रभावित हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। -कौशल किशोर, निवासी अशोक नगर
- नालियों की नियमित और समुचित सफाई सुनिश्चित कराई जाए। इससे सड़क पर जमा गंदे पानी से लोगों को शीघ्र निजात मिले। - मुकुट सिंह, निवासी अशोक नगर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कर्मियों नाली की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं जर्जर सड़क के निर्माण के लिए उसे प्रस्ताव में शामिल कर निर्माण कराया जाएगा।- विवेक त्रिपाठी,ईओ नगर पालिका परिषद कासगंज