फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   As the rain stopped, the temperature rose by 7 degrees, leaving people distressed by the humidity.

Kasganj News: बारिश थमी तो 7 डिग्री चढ़ा पारा, उमस से बेहाल हुए लोग

Sat, 04 Jul 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 04 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मानसून की दस्तक के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। जिले में लगातार दो दिनों से बारिश थमने के कारण अधिकतम तापमान में सात और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। उमस और चिपचिपी गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। शनिवार दोपहर के समय उमस और तेज धूप के कारण बाजारों और मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 31 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ हवा में नमी भी अधिक बनी रही, जिससे उमस का असर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक महसूस किया गया। मानसून की शुरुआत में जिले में दो दिनों के भीतर कासगंज में 85 मिमी, सहावर में 33 मिमी और पटियाली में चार मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। इसके बाद बारिश थमने से खेतों में नमी तो बनी हुई है, लेकिन तेज धूप और उमस ने लोगों के साथ किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों और अल नीनो के प्रभाव के कारण मानसून की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आकाश ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव आया है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed