फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Crop losses will be compensated through irrigation-related compensation.

Kasganj News: मुआवजे की सिंचाई से होगी फसलों के नुकसान की भरपाई

Sat, 03 Oct 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 03 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crop losses will be compensated through irrigation-related compensation.
फोटो 27- राजेपुर कुर्रा में फसलों में भरा गंगा की बाढ़ का पानी। संवाद
कासगंज। पटियाली इलाके के गंगा के तटीय गांव में बार-बार हुए बाढ़ के प्रकोप ने फसलों को काफी क्षति पहुंचाई है। बाढ़ पीड़ित किसान फसलों के मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुआवजा मिले तो फसल को हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी। हालांकि, खेतों में बाढ़ का पानी भरा होने से फसलों की क्षति के सर्वेक्षण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस बीच शनिवार को गंगा के जलस्तर में करीब 17 सेंटीमीटर की कमी आई। ग्रामीण इलाकों व विभिन्न मार्गों से पानी की निकासी हुई है। इससे किसानों को राहत की उम्मीद बंधी है।गंगा के जलस्तर में शनिवार को हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा से पानी का प्रवाह भी काफी कम हो गया। इसके कारण जलस्तर में गिरावट हुई। इससे बाढ़ प्रभावित गांव राजेपुर कुर्रा, नगला दुर्जन, नगला खना, नगला नरपत, नगला दिपी, नगला जयकिशन, मूंझखेड़ा, नगला जैली के किसानों को बाढ़ का पानी कम हाेने से राहत नजर आने लगी है। सबसे ज्यादा किसान फसलों की बर्बादी को लेकर परेशान हैं। लगातार पानी भरा रहने के कारण मक्का, बाजरा, उड़द, धान, गन्ना एवं तिलहन की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खादर के खेतों में अभी भी पानी भरा होने से फसलों की क्षति के सर्वेक्षण का कार्य भी पूरा नहीं हो पा रहा। दोबारा आई बाढ़ का पानी खेतों में अब भी भरा हुआ है। जुलाई और अगस्त माह में इन इलाकों में बाढ़ का प्रकोप काफी अधिक रहा। 12 सितंबर के बाद से पानी कम होने लगा तो प्रभावित इलाकों में राहत लौटी। हालांकि चार दिन पहले गंगा फिर उफनाई और पूर्व प्रभावित हुए गांव फिर से बाढ़ की चपेट में आ गए। खेतों और गांव में पानी भर गया। इससे मुसीबत बढ़ गई। अब फिर पानी कम हुआ है तो किसान कुछ राहत में आए हैं।

फोटो 27- राजेपुर कुर्रा में फसलों में भरा गंगा की बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो 27- राजेपुर कुर्रा में फसलों में भरा गंगा की बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed