{"_id":"6ac143ced53f8b29f2077d00","slug":"lekhpals-outraged-over-pending-demands-staged-a-sit-in-at-tehsil-sadar-kasganj-news-c-175-1-kas1009-154868-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लंबित मांगों पर भड़के लेखपाल, तहसील सदर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लंबित मांगों पर भड़के लेखपाल, तहसील सदर में दिया धरना
Sat, 03 Oct 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो12सहावर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लेखपाल।संवाद
- फोटो : 1
कासगंज। वर्षों से लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सदस्यों ने तहसील सदर में धरना देकर आवाज बुलंद की। लेखपालों ने वेतन विसंगति दूर करने, 2800 ग्रेड पे लागू करने, अंतर मंडलीय स्थानांतरण और लंबित पदोन्नति सूची जारी करने समेत कई मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 17 अक्तूबर से प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, वरासत, नामांतरण, पैमाइश, आपदा प्रबंधन, ई-गवर्नेंस और कानून-व्यवस्था सहित अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां लेखपालों पर हैं। इसके बावजूद लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। संघ ने लेवल-5 यानी 2800 ग्रेड पे दिए जाने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग उठाई। साथ ही करीब आठ वर्ष से लंबित अंतर मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग की गई। चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची तत्काल जारी करने और नवनियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी कराने पर भी जोर दिया गया। लेखपालों ने ग्राम सचिवालय में बैठकर कार्य करने संबंधी व्यवस्था में व्यावहारिक कठिनाइयों का हवाला देते हुए पुनर्विचार की मांग की। साथ ही लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित कर लेपटॉप और मोबाइल जैसे संसाधन उपलब्ध कराने की मांग रखी। संघ ने कहा कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल शामिल रहे।
सहावर।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को सहावर : तहसील के लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पद को तकनीकी घोषित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा और ग्राम सचिवालयों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार संदीप चौधरी को सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि लेखपालों पर राजस्व कार्यों के साथ अन्य विभागीय जिम्मेदारियां भी हैं, इसलिए कार्यस्थल पर पर्याप्त सुविधाएं और सुरक्षा जरूरी है। जिलाध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने नवनियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी कर पात्र कर्मियों के स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी न हुई तो चरणवद्ध तरीके से आंदोलन होगा। इस मौके पर कुलदीप शर्मा, वीरेंद्र, विनिप निवेश, राजेश यादव, पंकज सेना, सचिन, मोहित, प्रियांशी माहेश्वरी, आकाश कुमार, सरता यादव, कलम गौतम, दिनेश कुमार, मनेंद्र सिंह मौजूद रहे।
पटियाली: 32 लेखपालों ने जमा किया बस्ता, राजस्व कार्य ठप: लंबित मांगों को लेकर तहसील पटियाली के लेखपालों का आंदोलन तेज हो गया है। शनिवार को 32 अतिरिक्त लेखपालों ने अपने क्षेत्रों का बस्ता (चार्ज) जमा कर दिया। इससे आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, विरासत रिपोर्ट, फार्मर रजिस्ट्रेशन और सत्यापन समेत राजस्व से जुड़े कई ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्य प्रभावित हो गए हैं। जिला मंत्री आदित्य गौतम ने कहा कि 8 अक्तूबर को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, 10 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में कार्य तथा 12 को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 14 को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। 17 से 23 तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार रहेगा। 24 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और जिला मुख्यालय पर धरने की चेतावनी दी गई है। मांग करने वालों तहसील अध्यक्ष प्रमोद पाराशर, तहसील मंत्री विवेक कुमार, राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, शैलेश यादव, अंकुर शाक्य, पूजा चौहान समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।