फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Apply online for Hajj by July 20

Kasganj News: 20 जुलाई तक करें हज के लिए ऑनलाइन आवेदन

Fri, 10 Jul 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 10 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। हज-2027 के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी अकीदमंद हज यात्रा के इच्छुक हैं, वे 20 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ताओं की सुविधा के लिए जिले स्तर पर ‘’हज ई-सुविधा केंद्र’’ भी स्थापित किए गए हैं, जहां निशुल्क आवेदन भरने और आवश्यक सहायता की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमृता सिंह ने बताया कि निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुसार हज-2027 के लिए केवल मशीन रीडेबल पासपोर्ट ही मान्य होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास ऐसा पासपोर्ट होना चाहिए। जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक हो। हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हज-2027 में यात्रियों के लिए दो श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। पहली श्रेणी 40 दिन तथा दूसरी 20 दिन की होगी। आवेदन के समय आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक श्रेणी का चयन कर सकेंगे। 20 दिन वाली श्रेणी के यात्रियों के लिए केवल सात प्रस्थान केंद्र अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन के दौरान पासपोर्ट आकार का फोटो, पासपोर्ट के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की प्रति, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण तथा रद्द चेक अथवा बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को हज नीति एवं दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने की सलाह दी गई है। हज के लिए अधिकतम पांच लोग एक साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed