{"_id":"6b04809a33a4a056400647f4","slug":"amidst-auspicious-songs-166-couples-joined-hands-kasganj-news-c-175-1-kas1009-157601-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मंगल गीतों के बीच 166 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मंगल गीतों के बीच 166 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
विज्ञापन
फोटो 10 - विकास खंड परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी की रस्में निभाते नवयुगल जोड़
कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को कासगंज और सोरोंजी विकास खंड में आयोजित समारोहों में कुल 166 नवयुगल परिणय सूत्र में बंध गए। कासगंज ब्लॉक में 80 और सोरोंजी में 86 जोड़ों का विवाह हुआ।
हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार व सात फेरों के साथ संपन्न कराया गया जबकि कासगंज में छह मुस्लिम जोड़ों का काजी ने इस्लामिक रीति-रिवाज से निकाह कराया।
कासगंज ब्लॉक में मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी और ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है जिससे बेटियों की शादी की चिंता दूर हुई है।
विज्ञापन
एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान बताया। कार्यक्रम में सीडीओ वीरेंद्र सिंह, वीडीओ गोपाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष केपी सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
समारोह में पहुंचे प्रशिक्षु अधिकारी
समारोह में प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस और अन्य सेवाओं के अधिकारियों ने भी शिरकत कर व्यवस्थाओं व योजना के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इनमें प्रशिक्षु आईआरटीएस निर्भय कुमार शाही, आईआरएस श्रेया, आईपीएस स्वपनिला, आईआरटीएस मानस, आईटीएस रजत, आईआरएस ऋषभ, आईपीएस मानस और आईआरएस उत्कर्ष शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सरकार की पहल से आसान हुई शादी
योजना से परिवार का आर्थिक बोझ कम हुआ और अच्छी व्यवस्था मिली। दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत खुशियों से करेंगे। - शिवम, दूल्हा
परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण चिंता थी लेकिन सामूहिक विवाह योजना से यह परेशानी दूर हुई। अच्छी व्यवस्था के बीच विवाह हुआ। - कशिश, दुल्हन
सामूहिक विवाह समारोह में शादी करना हमारे लिए यादगार रहेगा। इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को काफी सहारा मिल रहा है। - अनिल, दूल्हा
आज का दिन मेरे जीवन का सबसे खास है। सरकार की इस योजना से मेरे परिवार को बड़ी राहत मिली है। - वंदना, दुल्हन