फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Allegation of illegal animal slaughter on Muharram

UP: मुहर्रम पर माहाैल बिगाड़ने का प्रयास...पशु कटान को लेकर हंगामा, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना

Sun, 06 Jul 2025 01:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:08 PM IST
सार

पुलिस को कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से पशु कटान करने की सूचना मिली। इस पर अमांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र यादव को मौके पर बुलाकर मांस के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
Allegation of illegal animal slaughter on Muharram
थाने पर जुटे हिंदू संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासंगज में मुहर्रम से पहले अमांपुर में अवैध तरीके से पशु कटान करके खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पहले मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। फिर थाने पहुंचकर घेराव किया। सूचना पर एएसपी, सीओ भारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे और भीड़ को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने रात में ही 15 लोगों को मुकदमा दर्ज करके हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि अमांपुर कस्बा के मोहल्ला राजीव नगर ददवारा में शनिवार देर शाम कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से पशु कटान करने की सूचना मिली। इस पर अमांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र यादव को मौके पर बुलाकर मांस के सैंपल लिए गए। नगर पंचायत की गाड़ी बुलवाकर पशु अवशेषों को भरवाया गया और दफनाने के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


 

घटना की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर घेराव किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मुहर्रम से पहले माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते एएसपी राजेश भारती, सीओ सहावर, सीओ पटियाली भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इलाके में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दिया गया। 

अधिकारियों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं व भीड़ को समझाकर शांत कराया। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। रात में ही पुलिस ने पशु कटान के आरोप में 15 लोगों को मुकदमा दर्ज करके हिरासत में ले लिया। मामले में राजीव नगर निवासी राजन मियां, राशिद खां, चांद मोहम्मद, खालिद, रिजवान, कल्लन, समीर, यामीन, चांद मियां, आरिफ, बहारे मियां, सीबू, जाहिद, समीर और मुबीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सहावर सीओ का कहना है कि आरोपियों को विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed