{"_id":"6a1c73b4da1e6cb16104502b","slug":"aligarh-woman-dies-in-car-collision-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148518-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कार की टक्कर से अलीगढ़ की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कार की टक्कर से अलीगढ़ की महिला की मौत
विज्ञापन
ढोलना। ढोलना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में सात माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। वह गांव इसेपुर के पास बस का इंतजार कर रही थी। महिला अलीगढ़ के बरौला क्षेत्र की दो बार की पार्षद भी रह चुकी थीं।
मृतका की पहचान अलीगढ़ के नारोला जाफराबाद निवासी हितेश (30) के रूप में हुई है। हितेश 28 मई को अपने मायके आई थी। रविवार दोपहर 3:15 बजे वह ससुराल अलीगढ़ जाने के लिए पेड़ की छांव में बैठी थी।
इसी दौरान कासगंज से ढोलना की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई। सहावर के नोपति निवासी राकेश कार चला रहा था। कार ने हितेश को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीर और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के मायके पक्ष के लोग और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। ढोलना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद