फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Advocates protest to press for acceptance of Sonam Wangchuk's demands.

Kasganj News: सोनम वांगचुक की मांगें मनवाने के लिए अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 16 Jul 2026 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Advocates protest to press for acceptance of Sonam Wangchuk's demands.
फोटो 34- सोनम वांगचुक की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग ने बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में और भारत सरकार के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, देश के छात्रों का भविष्य बर्बाद मत करो, पेपर लीक बंद करो, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की आवाज सुनो, पेट्रोल से एथेनॉल हटाओ के नारे लगाए।
विज्ञापन

चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। आज तक सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे बात करने नहीं गया है। लोकतंत्र में सब की बात सुनी जानी चाहिए लेकिन मौजूदा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता मोहम्मद तारिक अली ने कहा कि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। हम सबको ऐसी गूंगी बहरी सरकार का विरोध करना चाहिए और मिलकर देश को बचाना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता सुनील असावा, निरंजन सिंह, विजय प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, मोहम्मद अयाज, प्रेम सिंह, कमल कुमार सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव और जितिन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed