{"_id":"69974ee99de76fa4290b1896","slug":"advocates-boycott-ends-courts-resume-work-today-kasganj-news-c-175-1-kas1003-143710-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अधिवक्ताओं का बहिष्कार खत्म, आज से न्यायालयों में काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अधिवक्ताओं का बहिष्कार खत्म, आज से न्यायालयों में काम शुरू
Thu, 19 Feb 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। लंबी वार्ता के बाद न्यायालयों के चल रहे बहिष्कार को समाप्त करने का एलान किया। अधिवक्ता शुक्रवार से दोबारा न्यायालयों में कामकाज शुरू करेंगे।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष सोनेलाल बघेल एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी प्रशासन प्रदीप कुमार विमल, उपजिलाधिकारी न्यायिक आतीश कुमार सिंह, तहसीलदार राम नयन सिंह तथा नायब तहसीलदार मुकेश कुमार से मुलाकात की। अधिवक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का अधिकारियों ने आश्वासन दिया। साथ ही बार और बेंच के बीच मधुर संबंध स्थापित करने का भरोसा भी दिलाया।
प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालयों के बहिष्कार को समाप्त करते हुए शुक्रवार से नियमित रूप से कार्य पर लौटने की घोषणा की। इस दौरान एडवोकेट प्रेम नारायण दीक्षित, विजेंद्र बाबू शर्मा, नवी अहमद कुरैशी, देश दीपक यादव, अरुण कुमार चतुर्वेदी, रविंद्र नाथ मिश्रा, पृथ्वीराज गौतम, दीप किशोर सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।