{"_id":"6abea7d1f59170cf8a0d37ed","slug":"additional-director-furious-over-negligence-at-district-hospital-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154785-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जिला अस्पताल में लापरवाही पर भड़के अपर निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जिला अस्पताल में लापरवाही पर भड़के अपर निदेशक
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की हकीकत परखने पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक नीरज त्यागी को निरीक्षण के दौरान कई गंभीर कमियां मिलीं। अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित कर्मियों को अगले निरीक्षण से पहले व्यवस्थाओं में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
अपर निदेशक ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान दवा भंडारण एवं वितरण कक्ष में मरीजों को दी जा रही दवाओं का विवरण रजिस्टर में सही ढंग से दर्ज नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने रिकॉर्ड दुरुस्त रखने को कहा।
वहीं, जननी सुरक्षा विभाग में भर्ती महिलाओं की फाइलों की जांच में कई फाइलें अधूरी मिलीं, जिस पर उन्होंने स्टाफ नर्स को सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान 102 और 108 एंबुलेंस से लाए जाने वाले मरीजों का पूरा विवरण लिखित रूप में सुरक्षित रखने और एंबुलेंस कर्मियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले पीसीआर फॉर्म को भी सहेज कर रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना भी मौजूद रहे।