फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A villager crossing the road was crushed by a truck and died.

Kasganj News: सड़क पार कर रहे ग्रामीण को ट्रक ने कुचला, माैत

Fri, 25 Sep 2026 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम कासगंज रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव रानामऊ निवासी मौहर सिंह के रूप में हुई।
मोहर सिंह अपने चचेर भाई श्यामवीर सिंह के साथ गांव से एटा ट्रैक्टर का टायर खरीदने के लिए आए थे। यहां से अपने गांव जाने के लिए दोनों लोग ऑटो पकड़ने के लिए पैदल सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान मौहर सिह पीछे रह गए।
विज्ञापन

वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed