फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A special train will run from Mumbai Central to Kathgodam on the occasion of Holi.

Kasganj News: होली पर्व पर मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 22 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 22 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A special train will run from Mumbai Central to Kathgodam on the occasion of Holi.
फोटो01कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन। संवाद
कासगंज। रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम तक एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू की है। इस साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 25 फरवरी से 26 मार्च तक किया जाएगा। ट्रेन चलाए जाने से पर्व पर यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत होगी और उनका सफर आसान होगा।
विज्ञापन


होली पर्व मनाने के लिए काफी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। इससे ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से बुधवार को रवाना होगी। मुंबई से 25 फरवरी, 4,11,18 और 25 मार्च को चलेगी। वहीं काठगोदाम से मुंबई के लिए बृहस्पतिवार के दिन 26 फरवरी, 5,12,19 और 26 मार्च तक पांच फेरे चलाए जाएंगे। मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:55 बजे चलने के बाद बोरीवली, वापी, बलसाड़, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, गंगापुर सिटी , हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी होते हुए कासगंज सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बदायूं , बरेली जंक्शन , बरेली सिटी , इज्जतनगर , बहेड़ी , किच्छा , लालकुआं और हल्द्वानी होकर दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बृहस्पतिवार को काठगोदाम से शाम 5:30 बजे मुंबई सेंट्रल के लिए चलेगी। इसी मार्ग से होते हुए दूसरे दिन रात में 9 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। रेलवे ने इस ट्रेन एसी, स्लीपर, सामान्य और एसएलआर सहित 18 कोच लगाए हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि होली पर्व पर मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया। इस मार्ग पर साप्ताहिक ट्रेन चलाए जाने से यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन का संचालन 25 फरवरी से 26 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed