{"_id":"69d3f0f64ecc4e6d75005552","slug":"a-spark-from-a-high-tension-line-burned-half-a-bigha-of-wheat-crop-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-145825-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, आधा बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, आधा बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
फोटो38गांव हिम्मतपुर सई में जली गेंहूं की फसल। संवाद
कासगंज। गांव हिम्मतपुर में सोमवार सुबह हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण लगभग आधा बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसान सुखवीर और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इससे बाकी फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।
स्थानीय किसान सुखवीर के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से अचानक चिंगारी निकली। यह चिंगारी सीधे फसल पर गिरी, जिससे खेत में आग लग गई। खेत से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत खेतों की ओर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। समय पर आग का पता चलने से नुकसान सीमित रहा। सुखवीर ने बताया कि गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कटाई के लिए तैयार थी।
विज्ञापन
-- -- -- --
किसानों की चिंता और मांग
किसान इस घटना से काफी चिंतित हैं। उन्होंने हाईटेंशन लाइन से खेतों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए।