फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A rare alignment reminiscent of the Dwapara Yuga after 15 years Sri Krishna Janmashtami will be special this time.

Kasganj News: 15 साल बाद द्वापर युग जैसा संयोग, इस बार खास होगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Thu, 03 Sep 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A rare alignment reminiscent of the Dwapara Yuga after 15 years Sri Krishna Janmashtami will be special this time.
फोटो 14 कासगंज फोटो ज्योतिषाचार्य भरत राम गौड़। स्रोत: संवाद
कासगंज। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी को मनाया जाने वाला श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार अत्यंत विशेष और फलदायी रहने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस वर्ष द्वापर युग जैसा दुर्लभ महासंयोग बन रहा है जहां 15 साल बाद अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत मेल हो रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य भरतराम गौड़ ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस पावन अवसर पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और हर्षण योग का शुभ महासंयोग भी बन रहा है।
विज्ञापन

ज्ञान और भाग्य के दाता गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित होकर नवग्रह मंडल को अलौकिक ऊर्जा प्रदान करेंगे। इसके साथ ही आत्मा के कारक सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में और दैत्य गुरु शुक्र अपनी स्वराशि तुला में विराजेंगे। वहीं मंगल और शुक्र के बीच बन रहा ''नवपंचम राजयोग'' धन, वैभव और ऐश्वर्य में अप्रत्याशित वृद्धि के द्वार खोलेगा। साथ ही इस दिन हंस महापुरुष राजयोग, मालव्य महापुरुष राजयोग और बुधादित्य राजयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

पूजा का शुभ मुहूर्त : 4 सितंबर की रात 11:56 बजे से 5 सितंबर रात 12:41 बजे तक
--------------

पूजन विधि :
प्रातः काल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का संकल्प लें।
चौकी पर बाल गोपाल को स्थापित कर गंगाजल, पंचामृत व शुद्ध जल से स्नान कराएं।
नए वस्त्र पहनाकर चंदन, अक्षत, पुष्प व तुलसी दल अर्पित करें।
माखन-मिश्री, फल व सात्विक पकवानों का भोग लगाएं।
धूप-दीप जलाकर ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
रात 12 बजे शंख-घंटियां बजाकर आरती करें, कान्हा को झूला झुलाएं और प्रसाद बांटकर व्रत का पारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed