{"_id":"69f0f41a53b0b04b83001d40","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-medical-store-causing-losses-worth-lakhs-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146888-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
फोटो 08 - कस्बा गंजडुंडवारा के शॉट सर्किट के बाद जला पड़ा मेडिकल में जला सामान। स्रोत : संवाद
गंजडुंडवारा। एटा रोड स्थित तेजस जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई और दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दुकानदार अजय पाल सोमवार रात को रोजाना की तरह मेडिकल स्टोर बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 2 बजे दुकान से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। अजय पाल ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान धू-धू कर जल रही थी।
ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैली। हादसे में दुकान के अंदर रखा लैपटॉप, प्रिंटर, फर्नीचर और दवाइयां जल गईं।
विज्ञापन
दुकानदार अजय पाल के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का मुख्य कारण फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होना लग रहा है। शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में लगभग 15 से 20 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। दुकान का अधिकांश सामान और दवाइयां पूरी तरह से जल गई हैं।