फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kanwal bharti arrested and get bail

यूपी सरकार के खिलाफ फेसबुक पर की टिप्पणी, गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2013 08:16 PM IST
रामपुर/ब्यूरो
रामपुर/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
kanwal bharti arrested and get bail

उत्तर प्रदेश में फेसबुक पर यूपी सरकार के खिलाफ टिप्पणी करना अंबेडकरवादी लेखक एवं चिंतक कंवल भारती को महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

भारती के खिलाफ एक व्यक्ति ने कोतवाली में फेसबुक पर की गई टिप्पणी में धार्मिक उन्माद और वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शहर के फसाहत अली खां ने सिविल लाइंस थाने में एक तहरीर दी थी, जिसमें आवास विकास कालोनी निवासी साहित्यकार एवं चिंतक कंवल भारती पर फेसबुक पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।

तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने भारती के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और उनका अपमान करने का मामला दर्ज कर लिया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आनन फानन में पुलिस ने मंगलवार की सुबह आवास विकास कालोनी स्थित भारती के आवास पर छापा मार दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस भारती को थाने ले गई, जहां कई घंटे तक थाने में रखने के बाद पुलिस ने उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां पर भारती के अधिवक्ताओं की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से जमानत का विरोध किया गया, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि भारतीय संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी गई है जो कि मौलिक अधिकारों के तहत आता है और उनके मुवक्किल ने इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है, जिससे किसी की भावना आहत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सीजेएम वीरेंद्र कुमार पांडे ने कंवल भारती की जमानत याचिका मंजूर कर ली। जमानती दाखिल होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
153 ए- दो वर्गों में वैमनस्यता फैलाना- तीन साल तक की सजा का प्रावधान
295 ए- धार्मिक भावनाओं का अपमान करना- तीन साल तक की सजा का प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed