फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The conspiracy behind the Kasganj violence, weapons deposited several days ago

कासगंज हिंसा के पीछे साजिश की आशंका, खुराफातियों ने कई दिन पहले जमा कर लिए थे हथियार

Mon, 29 Jan 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 29 Jan 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
The conspiracy behind the Kasganj violence, weapons deposited several days ago

कासगंज सांप्रदायिक हिंसा के पीछे साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। दरअसल पुलिस को खुराफातियों के घर से पिस्तौल, बम और बंदूक मिले हैं। वहीं जिस तेजी के साथ यह आग फैली, वह साजिश की ओर इशारा कर रही है। पुलिस का जोर अब चंदन की हत्या के मुख्य आरोपी वसीम की गिरफ्तारी पर है। उसे ही हिंसा का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके घर से पिस्तौल और बम भी पुलिस को मिला है। उसके घर से थोड़ी दूरी पर ही एक बंदूक भी पड़ी मिली है। सर्च ऑपरेशन अभी बहुत सीमित रखा गया है। दायरा बढ़ने पर और हथियार भी मिल सकते हैं। कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा का कहना है कि हर एंगल पर जांच कराई जा रही है। मजिस्ट्रेटी जांच के भी आदेश दिए जा चुके हैं। बता दें कि योगी सरकार की तरफ से मृतक चंदन गुप्ता के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन


नारेबाजी बनी झगड़े का कारण, सीसीटीवी फुटेज मिले

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए टकराव के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। इन्हें देखने से लग रहा है कि झगड़ा नारेबाजी से हुआ था। ऐसा नहीं लग रहा है कि तिरंगा यात्रा को रोका गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ युवा हाथों में तिरंगे झंडे लेकर चल रहे थे। वे नारे लगा रहे थे। बड्डू नगर में उन्होंने नारे लगाए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि एक नारा यह भी लगा था कि हिन्दुस्तान में रहना होगा, तो वंदे मातरम कहना होगा। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति की। उन लोगों ने भी नारे लगाए। इसी पर टकराव हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के सर्च ऑपरेशन से मची खलबली

चंदन गुप्ता की हत्या और आगजनी के आरोपी पुलिस ने चिन्हित कर लिए। इनके घर सर्च आपरेशन चलाया गया तो खलबली मच गई। आस पास के लोग घरों पर ताले लगाकर चले गए। पुलिस ने गंदा नाला, तहसील रोड, आरडी रेस्तरां बड्डू नगर में सर्च आपरेशन चलाया। वसीम ने घर के अंदर ही देसी बम रखा था। यहां देसी पिस्टल भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के आईजी रेंज, संजीव गुप्ता ने मौके के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद यह बात कही कि यह बात साफ हो गई है कि झगड़े की शुरुआत दो पक्षों के बीच नारेबाजी से हुई थी। हर बिन्दू पर जांच की जा रही है। जिन लोगों ने फायरिंग की, वे चिन्हित कर लिए गए हैं, उनके घर ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed