फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ZARDA traders continue strike

जर्दा व्यापारियों की हड़ताल जारी

Wed, 01 Jul 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Jul 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
ZARDA traders continue strike
जर्दा व्यापारियों ने दूसरे दिन भी अपनी दुकानों के ताले नहीं खोले। मंगलवार को व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर मो. इफ्तिखारूद्दीन से मिलकर उनको अपनी व्यथा सुनाई। जिला प्रशासन और वाणिज्य कर विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों और जर्दा व्यापारियों की बुधवार को बैठक बुलाकर स्थितियों को सामान्य करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


कानपुर जर्दा एसोसिएशन के महामंत्री अशोक केसरवानी ने बताया कि दो दिन की हड़ताल से करीब 70 से 80 लाख रुपये का जर्दा कारोबार प्रभावित हुआ है। कानपुर जर्दा एसोसिएशन के पदाधिकारी, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय पांडेय और महामंत्री विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी कमिश्नर से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि शहर के करीब दो हजार जर्दा व्यापारी जून में तंबाकू को लेकर शुरू हुए अभियान से त्रस्त हैं। इनका कहना है कि अधिकारी जांच के बहाने काम के वक्त दुकान और प्रतिष्ठान में आ जाते हैं। व्यापारी को आर्थिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। कुछ कहने पर माल जब्त करने की धमकी भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े-छोटे सभी व्यापारी इससे परेशान हैं। कारोबार प्रभावित हो रहा है। जर्दा व्यापारी आरके चौरसिया तो अपनी पीड़ा बताते-बताते रो पड़े। इस दौरान व्यापार मंडल के चेयरमैन मणिकांत जैन, पप्पू त्रिवेदी, मुकुंद मिश्रा, रोशन लाल अरोड़ा, संत मिश्रा, अतुल अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, मनोज साहू, मो. नफीस और राम चंदर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed