फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youths fired bullets, woman is serious after being hit in the head

Kanpur News: युवकों ने चलाई गोली, सिर में लगने से महिला गंभीर

Sat, 01 Mar 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youths fired bullets, woman is serious after being hit in the head
गोली लगने से घायल महिला।  - फोटो : संवाद
जसवंतनगर (इटावा)। नशे में दो युवकों ने गांव नगला केशो में फायरिंग कर दहशत फैलाई। छत पर खड़ी एक महिला के सिर में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से उसे आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे गांव केशोपुर में नीरज यादव के घर के बाहर दो युवकों ने आकर गाली-गलौज कर दी। इसके बाद तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। घरों से बाहर निकले लोग अंदर चले गए। छतों से झांककर लोग देखने लगे। फायरिंग के दौरान छत पर खड़ी नीरज की पत्नी पार्वती (25) के सिर में गोली लग गई। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। महिला के गोली लगते ही दबंग युवक भाग खड़े हुए। परिजन घायल को सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आयुर्विज्ञान विवि ले गए। यहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह, क्राइम निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय ने बताया कि इस मामले में दो लोगो के नाम प्रकाश में आए हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने इसके लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed