फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth's body found in suspicious circumstances, murder alleged

Kanpur News: युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 04:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:57 AM IST
सार

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की ससुराल के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Youth's body found in suspicious circumstances, murder alleged
सरवन। (फाइल फोटो) - फोटो : स्रोत : परिजन

विस्तार

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देवी सहायनगर स्थित मायके में चार माह से बच्चे के साथ रह रही महिला से मिलने पहुंचे उसके पति की संदिग्ध हालात में गुरुवार सुबह मौत हो गई। युवक का शव घर के बाहर ई-रिक्शे पर मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ससुराल से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


नारामऊ क्रॉसिंग के पास मंधना निवासी सरवन गौतम (23) टाइल्स मिस्त्री था। मृतक के भाई सूरज और शैलेश ने बताया कि 2022 में सरवन की शादी देवी सहायनगर निवासी काजल उर्फ अन्नू से हुई थी। ढाई साल का बेटा सूर्यांश है। शादी के कुछ दिन बाद से अन्नू का अक्सर घरेलू कलह के कारण सरवन से विवाद होता था। चार माह से अन्नू बच्चे को लेकर मायके में ही थी।
विज्ञापन

भाइयों ने आरोप लगाया कि सरवन बच्चे से मिलने जाता तो उसे पीटा जाता। बुधवार की शाम 7:30 बजे सरवन पांच हजार रुपये लेकर बेटे को घुमाने व खरीदारी कराने के लिए ससुराल गया था।गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में उसकी पत्नी ने फोन करके सरवन की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंचने तो उसका शव घर के बाहर खड़े ई-रिक्शे पर पड़ा था। उसका फोन गायब मिला जिसमें पत्नी के धमकाने की कई रिकार्डिंग थी। परिजनों के हंगामा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है। युवक ने शराब पी रखी थी। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed